Advertisement

Responsive Advertisement

 https://youtu.be/319vcYp_k_g?si=ddGowEh5whbB9SLV


सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी


सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद से सीरत कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। इसके बाद जुलूस अंसारियां स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा। वहीं, जुलूस-ए-मोहम्मदी को सफल बनाने के लिए सीरत कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रात-दिन मेहनत की। जुलूस के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। कुल मिलाकर सिकंदराराव में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ