Advertisement

Responsive Advertisement

भाजपा की समन्वयक बैठक संपन्न भाजपा प्रत्याशी हेतु राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के नाम पर कार्यकर्ताओं ने लगाया जोर -संदीप पुंडीर कि रिपोर्ट



भाजपा से लगातार दो बार विधायक रह चुके वर्तमान विधायक यशपाल सिंह चौहान के दल बदल कर सपा में चले जाने से भाजपा में हलचल सी मची हुए। विधायक द्वारा इस प्रकार दल बदलने से जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं, तो वहीँ दूसरी और आम जनमानस मै भी इस प्रकरण पर तरह -तरह कि चर्चाएँ व्याप्त हैं।
आज बुधवार को स्थानीय बगिया बारहसेनी में भाजपा की समन्वयक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी के विषय में विचार तथा सुझाव मागें gaye बैठक में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एकमत से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के नाम को बड़े ही जोर के साथ रखा गया यहाँ बता दें कि सिकन्दरा राव विधानसभा में भाजपा में खलबली मचने का एक कारण यह भी है कि इस विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की ओर से उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय घोषित प्रत्याशी हैं तो दूसरी ओर पार्टी का विधायक सपा की गोद में जा कर बैठ गया है बैठक को प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक , भाजपा जिलाअध्यक्ष कुसुम देवी मदनावत , पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाँधी , स्वराष्ट्र ज्योति के संपादक विवेकशील राघव ,विपिन लाल , प्रदीप गर्ग ,सोमदत्त शर्मा ,सुनील गुप्ता ,सुधीर कुमार ,अनिल गुप्ता,कुंजविहारी , कमल , देवेन्द्र राघव ने संबोधित किया कार्यक्रम कि अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता ने की बैठक में आस -पास के क्षेत्र के सेकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता मोजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ