Advertisement

Responsive Advertisement

तलवार लेकर गया प्रेमिका के पति को खल्लास करने

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में चार बच्चों की मां से इश्क लड़ाने वाले एक सनकी प्रेमी ने रविवार की रात जो किया वह रोंगटे खड़ा करने वाला था। वह हाथ में तलवार लेकर प्रेमिका के घर जा पहुंचा और उसके पति पर कातिलाना हमला कर दिया। शुक्र है कि वह बच गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
यह सनसनीखेज मामला सासनी गेट इलाके के मोहल्ला अनार कली लड़िया का है। पुलिस के अनुसार यहां की एक महिला से पठानान मोहल्ला निवासी युवक का संबंध है। युवक ने महिला के पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। रात को वह नशे में तलवार लेकर उसके घर पहुंच गया। उस वक्त महिला का पति जाग रहा था। नशे में धुत युवक ने उस पर हमला भी किया, लेकिन बच गया। शोर होने पर पड़ोसी आ गए और पिटाई करने के बाद युवक को कमरे में बंद कर दिया। उसी समय पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि युवक ने सिपाही राजकपूर पर भी हमला किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ