Advertisement

Responsive Advertisement

इटावा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे सिपाही की मौत , थानाअध्यक्ष घायल - शशांक पटेल की रिपोर्ट

इटावा के भरेह थाने के अंतर्गत चम्बल के बीहड़ो में आज शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गयी तथा थाना अध्यक्ष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर इकठ्ठे हो गए। खबर लिखे जाने तक आई0 जी0 जोन चन्द्र प्रकाश घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके थे।
इटावा जनपद के चम्बल के भिह्डों मे आज आज अचानक पुलिस और बदमाशों का सामना होने से पुलिस और बदमाशों मे हुई मुठभेड़ मे भरेह थाने के थाना अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव गोली लगने से घायल हो गए और एक सिपाही उदय प्रताप की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों और पुलिस में डेढ़ घंटे तक गोलीबारी होती रही इस गोली बारी में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाईपुलिस के अनुसार थाना अध्यक्ष गस्त पर जा रहे थे तभी अचानक बदमाशों से सामना हो गया और मुठभेड़ हो गयी। पुलिस अभी एन बदमाशों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं कर पाई है। चम्बल के इतिहास मे यह पहला मामला है जब सरे शाम बदमाशों ने ने गोली बारी करके एक पुलिस कर्मी को मौत की नीद सुला दिया। लम्बे अन्तराल के बाद चम्बल में फिर किसी सरगना ने सर उठाया है और जिसने पहले ही दिन से पुलिस को चुनौती दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ