Advertisement

Responsive Advertisement

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जारी है सपा का सदस्यता अभि‍यान -इटावा से शशांक पटेल की रिपोर्ट


इटावा- समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभि‍यान के तहत मुलायम यूथ बि‍ग्रेड एवं समाज वादी युवजन सभा के पदाधि‍कारि‍यों द्वारा के.के.डि‍ग्री कॉलेज के सामने लगाये गये शि‍वि‍र के तहत दस-दस रूपये लेकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कि‍या जा रहा है। इस अभि‍यान में समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष सुनील यादव, आनंद यादव, मोहि‍त, करान सकील, रवि‍कांत यादव आदि‍ मुख्य रूप लगे हुए है और वह शि‍वि‍र में आने वाले युवओं को पार्टी की नीति‍यों के बारे में भी बता रहे है। सतुष्ट होने के बाद ही युवा सदस्यता ग्रहण करते हुए दस रूपये पार्टी के कोष में जमा कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ